Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking News - परमंडल NH47 जोड़ पर स्कूटी सवार माँ बेटी, ट्रक की चपेट में आई। बेटी की मौके पर एवं माँ को नागपुर ले जाते समय हुई मौत

Breaking News - परमंडल NH47 जोड़ पर स्कूटी सवार माँ बेटी, ट्रक की चपेट में आई। बेटी की मौके पर एवं माँ को नागपुर ले जाते समय हुई मौत।



वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें।



Multai News. मुलताई नगर से सटे हुए ग्राम परमंडल के पास NH47 जोड़ पर आज सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गयी वही उसकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे तत्काल मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया जहां से उसे परिजन नागपुर ले गए। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला को नागपुर ले जाते समय मौत हो गयी है। वहीं ट्रक चालक ट्रक को चालू हालत में ही छोड़कर तत्काल मौके से फरार हो गया।
         प्राप्त जानकारी अनुसार मुलताई नगर के इंदिरा गांधी वार्ड निवासी जौलखेड़ा स्कूल में प्यून के पद पर पदस्थ निर्मला पति स्व. उमराव खापरे अपनी बेटी रोशनी के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी, तभी अचानक परमंडल के पास NH47 जोड़ पर बैतूल सेनागपुर साइड जा रहे ट्रक क्रमांक CG07CA8477 की चपेट में आ गयी जिसमे स्कूटी चला रही रोशनी पिता स्व. उमराव खापरे की मौके पर ही मौत हो गयी, रोशनी का एक पैर ट्रक के पिछले पहिए में फस गया जो कट कर करीब 50 मीटर तक ट्रक के साथ घसीटते हुए चला गया। 

घटना की जानकारी लगते ही मुलताई पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी सहित मौके पर पहुच गए, ट्रक में फसे युवती के पैर को निकलवा कर शव को समेट कर एम्बुलेंस से मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस ने ट्रक और स्कूटी को पुलिस थाना पहुचा दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad