पाश्र्व गायिका पूर्णिमा श्रेष्ठ को ताप्ती पुराण की प्रति भेंट कर किया सम्मानित
ताप्ती महोत्सव 2022 के तीसरे दिन पार्श्व गायिका पूर्णिमा श्रेष्ठ की शानदार पेशकश
मुलताई। नगर के हाईस्कूल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव के के अंतिम दिन आयोजित सुगम संगीत की प्रस्तुति देने मुलताई पहुंची प्रख्यात पाश्र्व गायिका सुश्री पूर्णिमा श्रेष्ठ का नगर के पत्रकारों द्वारा ताप्ती पुराण की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार गगनदीप खेरे, घनश्याम नामदेव, राजेश खड़से, कुलदीप पहाड़े, दिनेश सोनी, अल्ताफ खान प्रमुख रूप से मौजूद थे।
