Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कार्यकर्ताओं से समर्पण निधि को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक हुई सम्पन्न

कार्यकर्ताओं से समर्पण निधि को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक हुई संपन्न



बेतूल भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बैतूल के विजय भवन में अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भगवान जी परमार एवं प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया समर्पण निधि को लेकर हुई बैठक में आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे पूर्व विधायक चेतराम मानेकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे ने जानकारी में बताया कि पार्टी के पित्र पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं से समर्पण के रूप में समर्पण निधि की रसीद मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा अधिक से अधिक समर्पण निधि जमा करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तारत्म्य में जिला बैतूल अनुसूचित जाति मोर्चा को लक्ष्य दिया गया है मुख्य अतिथि के रूप में भगवान जी परमार ने कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस में हमेशा अनुसूचित जाति के लोगों का शोषण किया है और केवल एक वोट बैंक के रूप में देखा है परंतु भारतीय जनता पार्टी ने अपनी विचारधारा के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति के उत्थान का जो सपना देखा है उसको आज की केंद्र व राज्य की सरकार पूरा करने जी जान से जुटी है केंद्र व राज्य के द्वारा चलाई जा रही लगभग 80% योजनाएं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही है इस अवसर पर धर्मेंद्र आर्य ने संगठन के विषय में विस्तार से बात रखी एवं समर्पण निधि को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया इस अवसर पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर का सपना भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर रही है इसके लिए हमारे समाज को संगठित होकर अपनी संख्या का एहसास करवाना जरूरी है कार्यक्रम का संचालन अनिल मंडलेकर ने किया एवं आभार व्यक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने किया समर्पण निधि की जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक नागले,पार्षद सुरेश गायकवाड, परमेश्वर नागले, प्रकाश डेहरिया, योगेश बर्डे, सिद्धार्थ बिहारे, रवि इंगले, रवि लोट, गोलू चौकीकर, राहुल बर्डे,विनोद परदेसी शिवपाल उबनारे, अरविंद पठारिया,दुर्गेश, बिज्जू घोड़ाडोंगरी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad