ग्राम शिरडी में हुए अंधे कत्ल का मुलताई पुलिस ने किया खुलासा। देखें वीडियो
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
Multai News . मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम शिर्डी में एक महिला जब उधार लिए रुपए नहीं चुका पाई तो उसे इसका खामियाजा अपनी जान गवा कर करना पड़ा। जिस युवक ने उससे रुपए उधार दिए थे, उसी युवक ने पैसे नहीं मिलने पर सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के लगभग 13 दिन बाद इस मामले का मुलताई पुलिस ने खुलासा कर दिया है,पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
21 फरवरी को सिरडी में एक किसान के खेत में सिरड़ी निवासी गुंता पति श्रीराम मसराम 52 साल का शव मिला था। महेंद्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया था। थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि मृतिका के सिर पर किसी ठोस वस्तु से प्रहार किया गया है। जिससे उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना की गई। विवेचना के दौरान ग्राम रगड़गांव और सिरडी के ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में हेमराज पंडोले ने पुलिस को बताया गुंताबाई को रुपए उधार दिए थे। उधार लिए रुपए गुंताबाई वापस नहीं लौटा रही थी और रुपए की मांग कर रही थी। इससे परेशान होकर उसने गुंताबाई के सिर पर पत्थर मारकर गले में साड़ी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी थी। गुंताबाई घटना के कुछ दिन पूर्व ही मामा के घर ग्राम रगड़गांव गई थी। हेमराज भी गुंताबाई को छोड़ने रगड़गांव गया था। उसको मालूम था कि गुंताबाई 20 फरवरी को वापस ग्राम आने वाली है। उसने 20 फरवरी की शाम में हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी हेमराज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। हत्या की गुत्थी सुलझाने में एसपी सिमाला प्रसाद और एसडीओपी नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन में गठित टीम में शामिल उप निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक रामानंद धुर्वे ,निलेश सोनी, अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक मनीष पटेल, पलक सोलंकी की भूमिका रही।
