घाट पिपरिया में मुलताई एवं पांढुर्णा विधायक ने किया बाबा साहब डॉ अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण, महरा समाज सम्मलेन सम्पन्न।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
Multai News. मुलताई ब्लाक के ग्राम घाट पिपरिया में रविवार को मध्य प्रदेश महिला समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सम्मेलन में मुलताई विधायक सुखदेव पांसे एवं पांढुर्णा की विधायक निलेश उइके सहित भाजपा नेता राजा पवार एवं नरेश फाटे ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को विधायक सुखदेव पांसे सहित अन्य अथितियों ने सम्बोधित किया।पांसे ने कहा कि मेहरा समाज के लोग समाजसेवा के कार्यो में आगे रहते है एवं अब एकजुट भी हो रहे है। उन्होंने कहा कि सामाजिक लोगो को एकजुट रहकर सामाजिक प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में मुलताई कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।