Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भीषण सड़क हादसा: भैसदेही में आयशर ट्रक पलटा, एक कि मौत 35 घायल। देखें वीडियो

भीषण सड़क हादसा: भैसदेही में आयशर ट्रक पलटा, एक कि मौत 35 घायल। देखें वीडियो



वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें




Betul News. बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात को श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि इस भीषण सड़क दुर्घटना में 35 लोग घायल हो गए, वहीं एक 60 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। कुछ लोग गंभीर घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल बैतूल रैफर किया गया है। घायलों को पुलिस और 108 एम्बुलेंस ने भैंसदेही अस्पताल लाया। घायलों को अस्पताल लाने का कार्य सुबह तक चलता रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपानगर से एक आयशर ट्रक में बैठकर करीब 100 लोग आ रहे थे। यह सभी भैंसदेही क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुप्तवाड़ा जा रहे थे। इसी बीच रात में गुप्तवाड़ा के पहले मजरवानी गांव के पास अंधे मोड़ में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी।

हादसे में 35 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को भैंसदेही अस्पताल लाने का कार्य शुरू हुआ। सुबह तक घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य जारी था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि कुछ लोग गम्भीर घायल हैं। उन्हें रात को ही जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad