मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन सेवाभावी कार्यदिवस के रूप में मनाया
इस अवसर पर हाजी करीम खान ने गौवंश के पेयजल हेतु पानी का टाँका रखवाया
आमला से हमदर्द न्यूज के लिए नितेश साहू की रिपोर्ट
Amla news. म प्र के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी के जन्मदिवस पर आमला में विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए।इसी क्रम में गोवंश के हितार्थ उन्हें पेयजल मिल सके इस हेतु बस स्टैंड आमला निवासी हाजी करीम खान ने अपने दुकान के समीप पानी का टाँका रखवाया जिससे गौवंश को पीने का पानी मिल सके।आमला में लोगो को पीने का शुद्ध पेयजल मिल सके और गोवंश को पानी मिल सके इस हेतु समाजसेवी एडवोकेट राजेन्द्र उपाध्याय जनसहयोग की मुहिम चला रहे है इनकी प्रेरणा से हाल ही में लगभग एक दर्जन लोगों ने आमला में वाटर कूलर मशीन लगाने की शुरुवात की है।इसी क्रम में राजेंद्र उपाध्याय की प्रेरणा से आमला के लगभग 50 लोगो ने गौवंश के हितार्थ पानी के टांके रखने की शुरुवात की।आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हाजी करीमखान ने बस स्टैंड आमला में भी पानी का टाँका रखा।इस टांके में नियमित रूप से पानी की उपलब्धता रहे इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर इस नेक कार्य करने वाले हाजी करीम खान का सभी ने अभिनंदन भी किया।उल्लेखनीय है कि हाजी करीम खान हमेशा ही समाजसेवी कार्यो में अग्रणी रहते है।
इस अवसर पर हाजी करीमखान,अभियान के सूत्रधार एडवोकेट राजेन्द्र उपाध्याय,रोमी चड्ढा,प्रमोद हारोडे,मनोज विश्वकर्मा,अकरम खान,इकबाल खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष आमला नगर,विनोद बनखेड़े, पप्पू सिंगड़े,हरि पाल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
