मुलताई नगर में महिला मोर्चा मंडल की बहनों ने भाजपा कार्यालय में पौधारोपण कर मनाया शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन
Multai News. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जन जन के लाडले शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिन के अवसर मुलताई नगर सहित आसपास क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए उनका जन्मदिन सेवाभावी कार्य दिवस के रूप में मनाया गया। मुलताई नगर में महिला मोर्चा मंडल की बहनों द्वारा भाजपा कार्यालय में पौधारोपण कर शिवराज सिंह चौहान जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री श्रीमती वर्षा गढेकर, महिला मोर्चा मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष सुधा परमार, गौरी सूर्यवंशी, रेखा उबनारे, ज्योति साहू मंगला चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
