Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

माँ ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा का 63 दिन बाद सम्मान समारोह एवं महाआरती के साथ हुआ समापन

माँ ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा का 63 दिन बाद सम्मान समारोह एवं महाआरती के साथ हुआ समापन।


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें



मुलताई। माँ ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा शनिवार को मुलताई पहुंच गई। नगरवासियों ने पारेगांव रोड पर पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। पारेगांव रोड पर स्थित ताप्ती लॉन में यात्रा में पूरे समय रहने वाले पद यात्रियों के सम्मान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पद यात्रियों के पैर पखारते हुए तिलक लगाकर श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया गया। यहां पर पद यात्रियों के भोजन आदि की व्यवस्था की गई थी। जिसक बाद दोपहर 3 बजे नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से निकली। वहीं शाम को ताप्ती तट पर महाआरती का भी आयोजन किया गया जिसमे भी बड़ी संख्या में पदयात्री एवं ताप्ती भक्त शामिल हुए। इसी के साथ इस ताप्ती पदयात्रा का समापन किया गया। ताप्ती भक्त वर्षा गढ़ेकर, सुरेंद्र राठौर, सौरभ जोशी सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह मुलताई के लिए गौरव का विषय है कि मुलताई के ताप्ती भक्तों द्वारा लगभग 2000 किलोमीटर की पैदल यात्रा संपन्न की गई है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad