मुलताई नगर को मिली हाईटेक लाइब्रेरी की सौगात, विधायक सुखदेव पांसे ने किया उद्घाटन
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
Multai News . मुलताई में शनिवार को नागपुर रोड पर स्थित आनंदम भवन में नगर पालिका द्वारा हाईटेक लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। मुलताई विधायक सुखदेव पांसे,एसडीएम हरसिमरन प्रीत कौर, नगर पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे , पूर्व पार्षद निशा भारती, सीएमओ नितिन बिजवे ने फीता काटकर लाइब्रेरी का शुभारम्भ किया ।विधायक सुखदेव पांसे ने लाइब्रेरी के शुभारंभ पर सभी को बधाई दी और सभी से इसका लाभ लेने का आग्रह किया। एसडीएम हरसिमरन प्रीत कौर ने बताया कि इस तरह की लाइब्रेरी का विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ा महत्व है, क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के दौरान जब नोट्स की आवश्यकता पड़ती है तो इन लाइब्रेरी से यह आसानी से प्राप्त हो जाते हैं ।मुलताई में लंबे समय से हाईटेक लाइब्रेरी की मांग विद्यार्थी द्वारा की जा रही थी जो अब पूरी हो गई है। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता सुमित शिवहरे,बंधु बारंगे, नगर पालिका के अधिकारी गुलाबराव देशमुख सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
