भोलेनाथ के नंदी की प्रतिमा पी रही दूध और पानी, मुलताई सहित आप पास क्षेत्र के मंदिरों में लगी भक्तों को भीड़।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
Multai News . आज शनिवार को दोपहर बाद से मुलताई सहित आस पास क्षेत्र के मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। महिलाएं घर से कटोरी में दूध और पानी लेकर मंदिर पहुंच रही है एवं नंदी और गणेश की प्रतिमाओं को दूध पानी पिला रही है। यह चमत्कार देखने के लिए लोग भी बड़ी सख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि कटोरिया चम्मच लगाकर दूध पिलाने पर चम्मच या कटोरी का पूरा दूध खत्म हो जा रहा है, जो कि एक चमत्कार है।
कल फुलेरा दूज के बाद कुछ मंदिरों में इस तरह की घटना हुई थी। आज हर मंदिर में लगभग यही आलम है। मुलताई नगर के तपतेश्वर महादेव मन्दिर, शीतला माता मंदिर सहित आस पास गांव जैसे सांडिया, शेरगढ़ आदि में भी भारी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुच रही है।
