पिता की स्मृति में सरकारी अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर दान दी बैंच सहित अन्य सामग्री।
Multai news . मुलताई के सेवाभावी चिकित्सक डॉ कृष्णा धोटे द्वारा अपने स्वर्गीय पिता नारायण जी धोटे की स्मृति में मुलताई नगर के सरकारी अस्पताल में 11 औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए स्टील बेंच सहित भोजन करने के लिए थालिया भी अपने परिवार की ओर से प्रदान की गई।
डॉक्टर धोटे ने बताया कि उनके द्वारा प्रति शनिवार दोपहर 12 से 2 बजे तक उनके क्लीनिक ताप्ती अस्पताल में लोगों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा। वही प्रति सोमवार दोपहर 12 से 2 बजे तक होम्योपैथी दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा। वही जरूरतमंद लोगों के लिए बैसाखी एवं वॉकर भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे । समाजसेवी हनी सरदार ने बताया कि मां ताप्ती हॉस्पिटल द्वारा पिछले लंबे समय से जन सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। वही अब डॉक्टर धोटे के द्वारा अपने पिता की स्मृति में जन सेवा के कार्यों को आगे चलाया जाएगा।
