ग्राम जौलखेड़ा में 3 वर्षीय बच्ची के साथ कुए में कूदी महिला, बच्ची की मौत, महिला गम्भीर।
वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
Multai News . मुलताई ब्लाक के जोलखेड़ा ग्राम में शनिवार की सुबह 7:30 बजे एक महिला अपनी 3 साल की बच्ची के साथ गांव के सरकारी कुएं में कूद गई। महिला के कूदने के बाद कुए पर लोगों की भीड़ जमा हो गई एवं लोगों ने महिला और बच्ची को जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकाला।दोनों की हालत गंभीर होने से उन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई एवं पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जोल खेड़ा निवासी राजेश पवार अपनी पत्नी ज्योति उम्र 26 साल और अपनी बेटी इशिका पवार 3 साल के साथ रहता था। शनिवार सुबह 6:45 बजे वह अपने खेत चला गया था, खेत से जब लगभग 8:00 बजे गांव वापस आया तो उसने देखा कि सरकारी कुए पर भीड़ लगी हुई है। जब वह कुएं पर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे बताया कि उसकी बेटी और मां कुएं में गिर गए हैं। उसके बाद उसे इस घटना का पता चल पाया। कुए का जल स्तर अधिक होने से दोनों को बाहर निकालने में बहुत समस्या हुई।सरकारी अस्पताल के बीएमओ डॉ पल्लव अमृतफले वाले ने बताया की बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। वही महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इधर पुलिस भी महिला से कुएं में कूदने का कारण पूछ रही है, लेकिन महिला फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।इधर महिला के पति राजेश को भी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ कुएं में क्यों कूद गई।
