खाना बनाते समय किचन में फटा प्रेसर कुकर, महिला घायल, हालत गंभीर
Betul News (Humdard News network)- रसोई में खाना बना रही महिला कुकर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गई ,जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला बैतूल तहसील के गोराखार गांव का है ,जहां बबीता वामनकर रोजाना की तरह अपने घर की रसोई में खाना बना रही थी । चूल्हे पर रखा कुकर जो लगभग 10 साल पुराना था । महिला ने कुकर को चूल्हे पर चढ़ाया और कुछ देर बाद अचानक कुकर फट गया । महिला चूल्हे के बगल में ही बैठी थी जिसकी वजह से कुकर फटने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिला के घायल होने पर परिजनों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस 108 को दी और एम्बुलेंस के माध्यम से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायल महिला बबीता वामनकर का इलाज जारी है ।
