Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई बोरदेही रेलवे गेट पर बनी असमंजस की स्थिति। हो सकती थी कोई बड़ी दुर्घटना।

मुलताई बोरदेही रेलवे गेट पर बनी असमंजस की स्थिति। हो सकती थी कोई बड़ी दुर्घटना।


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें



Multai News. मुलताई-बोरदही मार्ग पर स्थित रेलवे गेट पर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे दक्षिण एक्सप्रेस के गुजर जाने के बाद लोगों को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। ट्रेन गुजरने के बाद गेटमेन ने गेट खोला लेकिन केवल एक ओर का ही गेट खुल पाया। जिससे मोटरसाइकिल चालक बड़ी संख्या में रेलवे ट्रैक पर आ गए। इतने समय में दूसरी ओर का गेट नहीं खुलने से सभी दोनों गेट के बीच ट्रैक पर और खाली जगह में आकर खड़े हो गए। लगभग 5 मिनट तक उक्त असमंजस की स्थिति बनी रही। इसके बाद जैसे-तैसे दूसरे गेट को खोला गया। इस दौरान यदि कोई ट्रेन रेलवे ट्रैक पर आ जाती तो बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता था।लोगों ने बताया कि अक्सर इस तरह की समस्या का सामना इस गेट पर करना पड़ता है।

       लोगों द्वारा लंबे समय से यहां पर ओवरब्रीज बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन कई सालों की मांग के बाद भी अभी तक ओवरब्रीज नहीं बना है एवं लोगों को केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad