महिला दिवस पर उन्नतशील उपचार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 8 अलग अलग सेवा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं का किया सम्मान।
Multai news . 8 मार्च 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन उन्नतिशील उपचार वेलफेयर फाउंडेशन मुलताई द्वारा आठ अलग अलग सेवा क्षेत्रों में कार्यरत उच्चाधिकारी/कर्मचारियों महिलाओं का समाज में उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु महिला सम्मान समारोह का आयोजन उन्नतीशील उपचार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित नागले हेल्थ क्लिनिक गायत्री नगर भगत सिंह वार्ड मुलताई किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.चंद्रशेखर नागले द्वारा समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित करते हुए तम्माम प्रतिबंदो के बाद भी हो रहे बालिका भूर्ण हत्या की रोकने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर सहयोग का आग्रह किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति हरसिमरत प्रीत कौर मैडम (एसडीएम) मुलताई द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ वर्षा खुराना प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय मुलताई ने की।विशेष अतिथि श्रीमती जेपी मुकाती (एसबीआई बैंक मैनेजर मुलताई) विशेष अतिथि श्रीमती रेखा शिवहरे अधिवक्ता , उपाध्यक्ष नगर पालिका मुलताई , विशेष अतिथि श्रीमती मनीषा सुनील मिश्रा ब्राह्मण समाज राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य मुलताई ने अपने अपने नारी सशक्तिकरण के बारे महत्त्वपूर्ण जानकारी उपस्थित नगर जनों को प्रदान की। संस्था के संरक्षक श्री एन.एस नागले द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में संस्था के सदस्य श्रीमती गीता कावड़कर,श्रीमति रोशनबाला चौरे एवं कर्मचारीगण के साथ नगर की गणमान्य महिलाएं भी उपस्थित थीं।