Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

चिखली कला में एक लाख रुपए इनाम वाली नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 19 मार्च से होगी शुरू। देखें वीडियो

चिखली कला में एक लाख रुपए इनाम वाली नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 19 मार्च से होगी शुरू।


वीडीओ देखने के लिए यहां क्लिक करें



मुलताई विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिखली कला में रघुवंशी क्रिकेट चिखली कला के तत्वाधान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 मार्च 2022 से किया जा रहा है जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹100001 एवं द्वितीय पुरस्कार ₹51000 का रखा गया है वही इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 अप्रैल 2022 को खेला जाएगा बैतूल जिले में यह पहली बड़ी प्रतियोगिता रात्रिकालीन क्रिकेट का आयोजन ग्राम चिकली कला में किया जा रहा है इस क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में मुलताई विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे शिरकत करेंगे।

रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के लिए चिखली कला के ग्रामवासी युवाओं एवं बुजुर्गों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है सभी युवा खिलाड़ी बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु कड़ी मेहनत में अभी से लगे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad