11 नवंबर को घाटपिपरिया पहुंचेंगी भारत जोड़ो उपयात्रा
मुलताई। भारत जोड़ो यात्रा अंतर्गत जिला बालाघाट से जिला खण्डवा पहुंच रही उपयात्रा दिनांक 11 नवंबर 2022 शाम 4 बजे मुलताई विधान सभा के ग्राम घाटपिपरिया पहुंच रही है जहां से उक्त उपयात्रा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में दिनांक 11 नवंबर 2022 शाम 5 बजे ग्राम घाटपिपरिया से दुनावा, सोनेगांव, चिखलीकलां, कपासिया रात्रि 7 बजे पहुंचकर उपयात्रा का ग्राम कपासिया में जनसंपर्क कर रात्रि विश्राम ग्राम चिखलीकलां में रहेगा तथा दिनांक 12 नवंबर 2022 को सुबह उपयात्रा ग्राम चिखलीकलां से प्रस्थान कर ग्राम खैरवानी, डहुआ, पारड़सिंगा, चिखलीखुर्द, कामथ होते हुये मुलताई शहर पहुंचेंगी जहां रात्रि विश्राम कर दिनांक 13 नवंबर 2022 को सुबह मुलताई से प्रस्थान कर परमंडल होते हुए सर्रा, हेटी होकर विधान सभा आमला पहुंचेंगी। उपयात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देेते हुए विधायक सुखदेव पांसे ने बताया कि पूर्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3570 किलोमीटर से अधिक दूरी पैदल ही चलकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। जैसे अंग्रेजों से लड़ाई में आम जन-मानस में संचार लाने हेतु महात्मा गांधी जी ने दाण्डी यात्रा निकाली थी उसी प्रकार आज भारत जोड़ो यात्रा निकालनी पड़ रही है। आज हमारा भारत बट रहा है देखने में तो यह एक दिखता है परंतु हिन्दु मुस्लिम, अगड़ा-पिछड़ा, जाति-धर्म, अमीर-गरीब की खाई बढ़ती जा रही है। जैसे आजादी के पहले देश में 562 रियासतें याने राजा-महाराजा की सत्ता थी आज इसके दूसरे रूप में 562 उद्योगपति अप्रत्यक्ष रूप से शासन कर रहे हैं। आज दूरसंचार सेवा या टेलिफोन अंबानी के हाथ में है तो सडक़ निर्माण, एयरपोर्ट एवं बंदरगाह अडानी के हाथ में है तथा तेल में रिलायंस का आधिपत्य है। इसी प्रकार आज हम आर्थिक गुलामी की ओर अग्रसर है। पूर्व मेंं कांग्रेस की सरकार में कमलनाथ द्वारा प्रदेश के भू-माफिया, खनन माफिया, ब्लेकमेलर, मिलावट खोरों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रदेश वासियों को इससे मुक्ति दिलाई गई। शुरूवातीतौर पर प्रदेश कांगेेस सरकार द्वारा 27 लाख किसानों की कर्जमाफी की गई, हजारों गौ शालाओं का निर्माण किया गया, प्रदेश में सभी वर्ग को 100 रूपये में 100 यूनिट बिजली देकर सबसे सस्ती बिजली देने का रिकार्ड बनाया गया साथ ही पेंशन 300 रूपये से बढ़ाकर 600 रूपये प्रतिमाह की है।
आजादी के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा विभिन्न पंचवर्षीय योजनाएं लागू कर बड़े-बड़े बांध, आई.टी.आई. स्कूल, बिजली, दूध उत्पादन, नौ रत्न, भेल, गेल, सेल इत्यादि की स्थापना की गई। साहूकारों के चूंगल से मुक्त करने के लिए बैंकों की स्थापना की गई उनका राष्ट्रीयकरण किया गया। करोड़ों लोगों को रोजगार प्रदान किया गया जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठा। आज उद्योगपतियों की हितैषी सरकार सडक़, बिजली, बैंक, रेल्वे, एयरपोर्ट, भेल, सेल, एल.आई.सी. जैसे सारे सरकारी संस्थान जो अत्यंत मेहनत पर बनाये गये थे। उनकों अपने उद्योगपतियों मित्रों को औने-पौने दामों में बेच रही है। परिणाम स्वरूप चारों तरफ बेरोजगारी फैली हुई है। जबकि आज मध्य प्रदेश में ही सवा लाख पद खाली है जिसमें 80 हजार पद तो केवल अकेले शिक्षकों के है किन्तु निजीकरण पर उतारू सरकार इन पदों को भर नही रही है। महंगाई आज अपने चरम पर है 400 रूपये का सिलेण्डर 1080 रूपये में हो गया है पेट्रोल 110 रूपये एवं डीजल 95 रूपये बिक रहा है। डॉलर 60 रूपये की जगह 83 रूपये में मिल रहा है। लोहार, सीमेंट, पीव्हीसी पाईप इत्यादि सामग्री के दामों में भी वृद्धि हो गई है। उक्त उपयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनिल शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत वागद्रे एवं जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
Watch "Mausam Mausam Tha Suhana Bada Mausam | Short Cover | RHTDM|" on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को। 👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
