प्रभात पट्टन के निलंबित शिक्षकों को तत्काल बहाल करने सुखदेव पांसे ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
खबर प्रभात पट्टन से ।
प्रभात पट्टन तहसील भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने प्रभात पट्टन पहुंचे प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के कार्यक्रम में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया एवं 24 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए इस संबंध में आज मुलताई विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने बैतूल जिला कलेक्टर को इन निलंबित शिक्षकों को तत्काल बहाल करने हेतु ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा गया है कि यह प्रजातांत्रिक प्रणाली पर कुठाराघात है एवं भारत का कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन नहीं देगा तो क्या करेगा। अपनी आवाज प्रशासन तक कैसे पहुंच आएगा । यदि इस प्रकार प्रजातंत्र में ज्ञापन सौंपने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती रही तो यह तानाशाही कहलाएगी। अतः जिला कलेक्टर इसमें हस्तक्षेप कर निलंबित शिक्षकों की बहाली करवाने तथा अन्य शिक्षकों को दिए गए कारण बताओ नोटिस वापस लेने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | Do Subscribe to My Youtube Channel" on YouTube
👇👇👇👇👇
