खेड़ी देवनाला में मकान का छत डालने गए मजदूर की काम करते समय हुई मौत।
खबर मुलताई से, मुलताई विधानसभा के प्रभात पट्टन विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम खेड़ी देवनाला में कल शाम मधु जगदेव के मकान पर छत डालने गए एक मजदूर की काम करते समय मौत हो गई जिसको देर शाम मुलताई अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर उसका शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया जिसका आज सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार पप्पू पुत्र मिट्ठू झारखंडे उम्र 45 वर्ष निवासी डहुआ कल सुबह खेड़ी देवनाला अन्य मजदूरों के साथ ठेकेदार विजय बारंगे के काम पर गया हुआ था, जहां अचानक काम करते समय वह बेहोश होकर लेट गया जिसके बाद वह नहीं उठा, जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई और उसे प्राइवेट वाहन से मुलताई अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक पप्पू के भाई दिलीप झारखंडे ने बताया कि उसके भाई की मौत करीब कल दोपहर में ही हो गई थी लेकिन मजदूरों और ठेकेदार ने उनसे यह बात छुपाई जबकि पप्पू के साथ काम कर रहे संतोष मगरदे का कहना है कि करीब शाम 5:00 बजे पप्पू अचानक काम करते करते बेहोश हो गया जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई और उसे तत्काल मुलताई अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है, अब विवेचना की जा रही है।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | Do Subscribe to My Youtube Channel" on YouTube
Watch "Mausam Mausam Tha Suhana Bada Mausam | Short Cover | RHTDM|" on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।
