मुलताई अस्पताल में एक अज्ञात बुजुर्ग की हुई मौत, एक गंभीर। बैतूल रेफर।
नगर के सरकारी अस्पताल में दो अज्ञात बुजुर्गों को संजीवनी 108 के माध्यम से भर्ती करवाया गया था, इनमें से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है वहीं दूसरी अंतिम सांसे गिन रही है। दोनों बुजुर्गों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल एक बुजुर्ग की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि 3 दिन पहले एक अज्ञात बुजुर्ग को मुलताई अस्पताल में 108 एंबुलेस से उभारिया से लाया गया था। बुजुर्ग की उम्र 55 साल की थी, जो कुछ भी बोल भी नहीं पा रहे थे, ना ही कुछ खा रहे थे। 16 नवंबर 2022 को इन्हें अस्पताल लाया गया था। जिनकी आज रविवार मौत हो गई । उसके पास से कोई कागजात नही मिले जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल मुलताई अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है।
वही इसी दिन एक बुजुर्ग महिला को भी मुलताई नगर के रेलवे स्टेशन के पास से 108 एंबुलेंस के माध्यम से मुलताई अस्पताल लाया गया था। इस बुजुर्ग महिला की भी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल यह मुलताई अस्पताल में है, हालत खराब होने से इन्हें बैतूल रिफर किया गया है। बुजुर्ग महिला के पास भी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है और ना ही यह महिला कुछ बोल पा रही है,जिसके चलते इसकी भी पहचान नहीं हो पाई है।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
