मुलताई फव्वारा चौक पर बच्चा चोरी की अफवाह से जमा हुए सैकड़ों लोग, पैसों के लेनदन का निकला मामला
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
Multai news। मुलताई नगर के फव्वारा चौक पर शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 कुछ लोगों ने दो युवकों को पैसे के लेनदेन के मामले में पकड़ा जिसके बाद मौके पर जमकर भीड़ उमड़ पड़ी और किडनैपिंग एवं बच्चा चोरी की अफवाहए पूरे नगर में कुछ ही पलों में फैल गई। फव्वारा चौक पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए किसी को कुछ मामला समझ में आता इसके पहले ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और संदिग्ध लोगों को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई। जहां पर ज्वाला निवारे ने बताया की चिखली कला निवासी 22 वर्षीय रोहित नेवारे पुत्र रंगसू निवारे उनका भतीजा है जो कि आज दोपहर 1:00 बजे घर से मुलताई मेला जाने का कहकर निकला था का अचानक उसके घर वालों को फोन आने लगा और वह उनसे पैसों की मांग करने लगा । बार-बार फोन पर पैसों की मांग कीए जाने से परिजनों को शंका हुई और वे लोग भी मुलताई पहुंच गए। मुलताई पहुंचकर उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे जिसके माध्यम से उन्हें कहा गया कि फव्वारा चौक पर बड़ के पेड़ के नीचे आकर मिलो और रूपए हमारे हवाले करो उसके बाद हम रोहित को छोड़ेंगे। जिसके बाद रोहित के पिता, चाचा एवम् उनके साथियों ने उन युवकों को धर दबोचा जो पैसों की मांग कर रहे थे, इनके बीच वहां पर हाथापाई झूमा झटकी होने लगी, जिसे देख आसपास भीड़ जमा हो गई और लोगों ने अफवाह उड़ा दी कि बच्चा चोर को पकड़ा गया है, कुछ लोगों ने अफवाह उड़ाई की कुछ लोग गिडनेपिंग कर बच्चे को ले जा रहे थे और फिरौती की मांग कर रहे थे जिसके चलते उन लड़कों को पकड़ा गया। फिलहाल दोनों युवकों को मुलताई पुलिस ने थाने लाकर बैठा लिया है, पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पूरा मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Watch "Sach Keh Raha Hai Deewana| Nikhil khadse | RHTDM| Piano Cover Tune :- @Aakash Desai" on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇