Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एन.एस.एस स्वयंसेवको ने बाल विवाह रोकने का दिया संदेश

 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एन.एस.एस स्वयंसेवको ने बाल विवाह रोकने का दिया संदेश



शासकीय महाविद्यालय मुलताई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बाल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत बाल विवाह को रोकने हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया संदेश। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना ने बनाता की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सतत समाज को जनजागृति प्रदान करने हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी संबंध में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एल.एल. राउत और महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता बघेल के मार्गदर्शन में बाल विवाह को रोकने हेतु नुक्कड़ नाटक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। वरिष्ठ रासेयो स्वयंसेवक अभिषेक हुरमाड़े ने बताया कि आज भी मध्यप्रदेश प्रदेश में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहाँ बाल विवाह का प्रचलन अधिक हैं और इस रूढ़िवादी मानसिकता को हमें समाज से दूर करना होगा, क्योकि यह एक उन्नतिशील समाज के लिए अवरोध की भांति विद्धमान हैं। एन.एफ.एच.एस सर्वे 2016 के अनुसार मध्यप्रदेश में 57.3% महिलाएं एवं 54% पुरुषों ने यह स्वीकार किया है कि उनका विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पूर्व ही हो चुका था। बस इसी संकल्प को साथ लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना बाल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव, मानसिक स्वास्थ्य, लिंग आधारित हिंसा, बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति और बाल तस्करी पर सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. तारा बारस्कर, प्रो. प्रियंका मोहबे, वरिष्ठ रासेयो स्वयंसेविका शिवानी हुरमाड़े, स्वयंसेवक साक्षी सोलंकी, नीलेश पठाड़े, प्रियंका धोटे, महिमा, अंजली सिरसामे, अम्बिका, अभिषेक पवार, महेष्वरी धाकड़, जयश्री एवं अन्य विद्यार्थियों का सहयोग रहा।


Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇




Watch "Sach Keh Raha Hai Deewana| Nikhil khadse | RHTDM| Piano Cover Tune :- @Aakash Desai" on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad