ग्राम दुनावा में बेटे की मौत के बाद अंधेरे और कच्चे घर में रहने के लिए मजबूर है बुजुर्ग मां और मंदबुद्धि बड़ा भाई
खबर मुलताई से मुलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दुनावा में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटे की मौत के बाद अपने मंदबुद्धि बड़े बेटे के साथ कच्चे मकान में बिना लाइट के अंधेरे में रहने को मजबूर है ग्राम दुनावा निवासी लीलाबाई सूर्यवंशी ने बताया कि करीब 12 वर्ष पहले उनके पति की और करीब 2 वर्ष पूर्व उसके बेटे की मौत होने के कारण अब लीलाबाई अपने मंदबुद्धि बड़े बेटे के साथ कच्चे मकान में अंधेरे में रह रही है उन्होंने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे की मौत के बाद उनकी बहू ने उनके साथ मारपीट लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया और उनके पति द्वारा बनाए गए घर से भी उन्हें निकाल दिया यहां तक की उनकी बहू ने बिजली कनेक्शन तक काट दिया जिसके चलते यह बुजुर्ग महिला अब अपने मंदबुद्धि बड़े बेटे के साथ कच्चे मकान में अंधेरे में अपना गुजर-बसर कर रही है, वही लीलाबाई सूर्यवंशी की बहू ने उन पर आरोप लगाया है कि वह उसके पति की संपत्ति हड़पना चाहते हैं और उसे ससुराल से बेदखल करना चाहते हैं हालांकि इस पूरे मामले में कई दिनों से शिकायतों का दौर जारी है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
