Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई स्टेशन पर बीती रात करीब 1 घंटे रुकी रही अमरावती जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन, परेशान होते नजर आए यात्री

 मुलताई स्टेशन पर बीती रात करीब 1 घंटे रुकी रही अमरावती जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन, परेशान होते नजर आए यात्री



खबर मुलताई से मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई के रेलवे स्टेशन पर यूं तो जन आंदोलन मंच द्वारा कई बार रेल रोको आंदोलन किया गया और इस आंदोलन में मुख्य रूप से अमरावती जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को मुलताई स्टेशन पर स्टॉपेज दिए जाने की मांग की जाती रही है किंतु अभी तक भी यहां पर इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं हो पाया लेकिन बीती रात यह ट्रेन मुलताई स्टेशन पर करीब 1 घंटे तक खड़ी रही जिसके कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा और यात्री यहां वहां पूछते दिखाई दिए कि ट्रेन क्यों खड़ी है किंतु उन्हें कहीं से इसका कोई जवाब नहीं मिल पाया सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सुपरफास्ट ट्रेन को निकालने के लिए अमरावती जबलपुर एक्सप्रेस को स्टेशन पर करीब 1 घंटे तक खड़े रखा गया ट्रेन निकलने के बाद इसे रवाना किया गया लेकिन इस 1 घंटे के दौरान यात्री परेशान दिखाई दिए। मुलताई नगर में अमरावती जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन की स्टॉपेज की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही है किंतु अभी तक भी मुलताई स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं दिया गया है जबकि ट्रेन की स्पीड भी बढ़ा दी गई है और अब समय पर्याप्त मिल सकता है बावजूद इसके अभी तक रेलवे प्रशासन की तरफ से मुलताई स्टेशन पर इसका स्टॉपेज नहीं दिया गया जबकि मुलताई नगर के वकीलों को लगातार अपने काट कोर्ट के काम से जबलपुर आना जाना होता है लेकिन ट्रेन का स्टॉपेज ना होने के कारण उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ती है।



Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad