Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भाजपा पार्षदो ने मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, SDM को सौपा ज्ञापन।

 भाजपा पार्षदो ने मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, SDM को सौपा ज्ञापन।



Multai Nagar palika . भाजपा पार्षदों द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।पूरे मामले में भाजपा पार्षदों द्वारा कार्यवाही की मांग की गई है।एसडीएम राजनंदनी शर्मा को सौंपा ज्ञापन में भाजपा के पार्षद वर्षा गडेकर सहित अन्य पार्षदों ने बताया कि नगर परिषद् मुलताई में अध्यक्ष द्वारा भ्रष्टाचार किया जाना जन मानस द्वारा संज्ञान में लाया गया है। ज्ञात हुआ है कि अध्यक्ष द्वारा नगर परिषद् की विभिन्न योजनाओं एवं हितग्राहियों की फाइले स्वयं के घर पर ले जाई गई है, वहा पर संबंधित हितग्राही को बुलाकर उससे भ्रष्टाचार करके कार्य को सम्पादित किया जाता है। जिससे सम्पूर्ण परिषद की छवि धूमिल हो रही है।अध्यक्ष पति द्वारा भी नगर परिषद् में हस्तक्षेप किया जा रहा, इसके पूर्व भी नगर परिषद् कर्मचारियों द्वारा सामजिक संघटनो द्वारा आन्दोलन एवं माफ़ी मांगने जैसे कृत्यों को अंजाम दिया था। फिर भी अध्यक्ष पति द्वारा खुला हस्तक्षेप किया जा रहा है।

भाजपा पार्षदों ने मांग की है कि नगर परिषद् की गरिमा को बनाये रखने एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा ना मिले। इसी विषयांतर्गत नगर परिषद् मुलताई के समस्त कक्षों में CCTV केमरे लगाये जाए ताकि परिषद् के विभिन्न कार्यों के पारदर्शीता प्रदर्शित हो एवं भ्रष्टाचार बंद हो। नगर परिषद् में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हितग्राही को समय पर राशि प्राप्त नहीं हो रही है,जिससे हितग्राही भवन निर्माण में अनेको परेशानियों का सामना कर रहे है, चुकि पूर्व में CMO मुलताई द्वारा इस विषय पर संबंधित फाइलो को अध्यक्ष के समक्ष हताक्षर हेतु रखा गया था,पर बार-बार अध्यक्ष द्वारा फाइलो को वापस किया जा रहा है. जिसके फलस्वरूप CMO द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार स्वयं राशि हितग्राही को प्रदान की गई।जिससे हितग्राही अपने कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कर पा रहे है जो की अध्यक्ष द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहीयो को न मिले शासन की छवि खराब हो एसी मंशा से कार्य को सम्पादित किया जा रहा है।ऐसे में अध्यक्ष द्वारा किये जा रहे कृत्यों पर रोक लगाई जाए एवं अध्यक्ष पति का हस्तक्षेप बद किया जाये।प्रत्येक कमरों केमरे लगाये जाये जिससे पारदर्शिता बनी रहे एवं CMO मुलताई को अध्यक्ष द्वारा किये जा रहे कृत्यों (फाइल पर हस्ताक्षर न करने जैसे पर संज्ञान लिया जाये।


पूरे मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने उन पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए राजनीति बताइ है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्षदों द्वारा जो उनके खिलाफ ज्ञापन दिया गया है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad