सर्द हवाओं से ठंड का जलवा बरकरार, गुनगुनी लग रही धूप
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मध्य प्रदेश के नौ शहरों खजुराहो, बैतूल, उमरिया, मलाजखंड, जबलपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, रायसेन एवं नौगांव में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में पारा सात डिग्री सेल्सियस पर रहा।
इसे भी पढ़ें......
विश्वविद्यालय के लिए हुआ नगर के युवाओं का चयन, छिंदवाड़ा में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा।
वर्तमान में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दिनों लगातार आए दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबर्दस्त बर्फबारी हुई थी। इस वजह से वहां का तापमान काफी कम है। उत्तर भारत से लगातार चल रही सर्द हवाओं से मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को मध्य प्रदेश के नौ शहरों खजुराहो, बैतूल, उमरिया, मलाजखंड, जबलपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, रायसेन एवं नौगांव में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में पारा सात डिग्री सेल्सियस पर रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कहीं भी कोई पश्चिमी विक्षोभ अथवा अन्य कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वर्तमान में हवा का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में सर्दी पड़ रही है। हालांकि हवा की रफ्तार मंद होने और बीच–बीच में हवा का रुख पूर्वी हो जाने से मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो रही है।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
इसी क्रम में मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह सोमवार के न्यूनतम तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है।
