विश्वविद्यालय के लिए हुआ नगर के युवाओं का चयन, छिंदवाड़ा में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा।
शासकीय महाविद्यालय मुलताई के युवा तीन दिवसीय विश्विद्यालय स्तर साहित्यिक प्रतियोगिता के लिए छिंदवाड़ा रवाना हुए।
इसे भी पढ़ें....
राजस्व विभाग की कार्यवाही, 13 हॉटलो से जप्त किए 17 घरेलू सिलेंडर।
युवा उत्सव कार्यक्रम प्रभारी प्रो. तारा बारस्कर से मिली जानकारी के अनुसार 21, 22 और 23 नवम्बर को छिंदवाड़ा में आयोजित साहित्यिक प्रतियोगिता में प्रश्मंच विधा में शामिल होंगे अभिषेक हुरमाड़े, हनी कसारे और गौरव नागले। जिनके साथ टीम प्रभारी के रूप में दिनेश सोमकुंवर साथ होंगे। छिंदवाड़ा में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में बैतूल जिले से चयनित प्रतिभागि साहित्य, कला और सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 21 नवम्बर को प्रातः प्रभात रैली से होगा जिसमें सम्पूर्ण जिलों से आये प्रतिभागि शामिल होंगे एवं कार्यक्रम का समापन 23 नवम्बर को सांस्कृतिक विधाओं के मंचन से होगा। इस कार्यक्रम हेतु महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद स्वरूप बधाई दी और कहां की इन सभी कार्यक्रमो का आयोजन विद्यार्थियों में नैतिकता, ससंस्कृतिक पृष्ठभूमि और बौद्धिक स्तर पर विद्यार्थियों में ज्ञान का प्रसार करना है। आशा है कि विद्यार्थी आगे भी चयनित होकर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.आर. बारस्कर, प्रो. एल.एल. राउर, प्रो. सविता बघेल, प्रो. प्रियंका मोहबे एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और विद्यार्थियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
