निंबोटी में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के संबंध में आयोजित की गई बैठक।
खबर प्रभात पट्टन से प्रभात पट्टन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत निंबोट में आगामी 6 दिसंबर को डॉक्टर अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाना है जिस के संबंध में आज दिन गुरुवार को दोपहर करीब 3:00 बजे ग्राम निंबोटी में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।
इसे भी पढ़े....
पटेल वार्ड में हुई लाखो रुपए की चोरी में पुलिस ने पकड़ा आरोपी, प्रेस वार्ता कर दी जा जानकारी
जिसमें ग्राम सरपंच पवन शिवहरे, उप सरपंच बलवंत यादव, वरिष्ठ पत्रकार एवं पंच समाज समन्वय संगठन ग्रामीण के संयोजक राजेश खडसे, समाजसेवी राजकुमार शेषकर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे सर्वसम्मति से तय किया गया कि ग्राम निंबोटी में 6 दिसंबर को डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसमें मुख्य रुप से अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दर्जा राज्यमंत्री प्रदीप अहिरवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बेनीदास नागले सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल रहेंगे, डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में डॉक्टर अंबेडकर के अनुयाई उपस्थित होंगे।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
