पटेल वार्ड में हुई लाखो रुपए की चोरी में पुलिस ने पकड़ा आरोपी, प्रेस वार्ता कर दी जा जानकारी
Multai Chori news. मुलताई पुलिस द्वारा पटेल वार्ड मुलताई मे हुई चोरी के एक आरोपी जोगिंदर उर्फ लूला सिकलीकर को गिरफ्तार किया गया है। पांच दिन पहले अग्रवाल परिवार में चोरी हुई थी।12 नवम्बर की दरम्यानी रात मे पटेल वार्ड मुलताई स्थित अंकित अग्रवाल के घर में अज्ञात चोर द्वारा खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर के अंदर घुसकर आलमारी से नगदी रुपये चोरी कर ले गये थे। जिसकी रिपोर्ट पर थाना मुलताई मे अज्ञात आरोपियों के विरुध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुये प्रकरण के अज्ञात आरोपीगणो की तलाश पतारसी हेतु एसपी ने टीम गठित की थी। अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु पुलिस टीम गठित कर पुलिस टीम द्वारा तलाश पतारसी प्रारंभ की गई। तलाश पतारसी के दौरान मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि टोल बेरियर खंबारा के पास एक व्यक्ति जो पहले भी थाना मुलताई क्षेत्र में चोरी की घटना कर चुका है,जो वह घूम रहा है। सूचना पर तत्काल उस व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर उससे पूछताछ किया।जिसने अपना नाम जोगिन्दर उर्फ लूला पिता राजू सिकलीकर निवासी पांढुर्णा का होना बताया एवं घटना करना स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर चोरी गये रुपये जप्त किये गये। घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध मे पूछताछ- जारी है।
इसे भी पढ़ें
अब आपकी आवाज से दौड़ेगा स्कूटर, टीवीएस ने हाइटेक फीचर्स से लैस यह मॉडल लॉन्च किया
इन लोगो ने पकड़ा आरोपी को...
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मुलताई शसुनील लाटा, उनि जी.एस. मंडलोई, प्रआर. विनय, आर. विवेक चौरे, आर. संजय बैन की विशेष भूमिका रही।'
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Watch "Sach Keh Raha Hai Deewana| Nikhil khadse | RHTDM| Piano Cover Tune :- @Aakash Desai" on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
