गोधनी और मंगोना खुर्द के बीच सड़क किनारे रिटेनिंग वॉल के कार्य में आरएसके कंपनी द्वारा बरती जा रही लापरवाही।
खबर प्रभात पट्टन से प्रभात पट्टन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गोधनी से मंगोना खुर्द के बीच में विगत 2 दिनों से आर एस के कंपनी द्वारा रिटेनिंग वॉल बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है जिसके लिए सड़क के किनारे गहरा गड्ढा खोदा गया है किंतु यहां पर किसी भी तरह के कोई सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए हैं एवं कोई बैरिकेडिंग भी उक्त स्थान पर नहीं की गई है जिसके चलते उक्त मार्ग से गुजरने वाले वाहन कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं ठेका कंपनी के मैनेजर नामदेव गरबे से बात करने पर उन्होंने बताया कि जल्द ही उक्त स्थान पर सुरक्षा के लिए बैरिकेट्स लगा दिए जाएंगे।
यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों ने भी बताया कि उक्त स्थान पर चल रहे कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है जिसका शासन प्रशासन ने ध्यान देना चाहिए अन्यथा उक्त स्थान पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं घट चुकी है और आने वाले समय में भी दुर्घटनाएं घटने की संभावना बढ़ सकती है समय रहते यदि शासन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
