माँ ताप्ती के अनन्य भक्त वरिष्ठ पत्रकार संजय उर्फ राजू पाटनकर बने लोनारी कुंबी समाज साख सहकारी बैंक अध्यक्ष
Multai News . जिला स्तरीय लोन्हारी कुंबी समाज साख सहकारी बैंक मे आम चुनाव संपन्न हुए जिसमे मुलताई निवासी संजय (राजू )पाटनकर अध्यक्ष , सुनील पांसे उपाध्यक्ष , जमुना पंडाग्रे महिला उपाध्यक्ष , कमलेश मगरदे जिला को ऑपरेटिव बैक प्रतिनिधि और अरविन्द सावले सहकारी संघ प्रतिनिधि चुने गए
यह जानकारी देते हुए संचालक वैभव झरबडे ने बताया कि बीते 18 अक्टूबर को 11संचालको के र्निविरोध चयन कर लिया गया था और 4 नवम्बर को पदाधिकारियों ब अन्य संस्थाओं में प्रतिनिधियो का चुनाव संपन्न हुआ जिसमे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ जिसमे प्रताप देशमुख को पराजय मिली और मुलताई निवासी संजय पाटनकर विजयी घोषित हुए शेष सभी पदों पर र्निविरोध चयन कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें.......
महारूख पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवक
संजय राजू पाटनकर ने बताया कि इस चुनाव में समाज के प्रबुद्ध एवम वरिष्ठ नागरिकों ने चुनाव र्निविरोध किए जानें के लिए हर संभव प्रयास किए वही संचालक वैभव झरबड़े ने त्याग का परिचाय देते हुए अपना पद अरविद सावले को सौप दिया परंतु एक पूर्व अध्यक्ष की हट धर्मिता के चलते केवल एक ही पद पर चुनाव संपन्न हुआ और घमंड़ का घर खाली होता की कहावत चरितार्थ हुई हटधर्मिता की पराजय हुई इस चुनाव में संजय उघड़े और प्रतीक देशमुख की रणनीति रंग लाई जिससे समाज की बैक एक परिवार की बैक नही बन पाई वही सबसे सीनियर संचालक वामनराव अड़लक, बी आर खंडागले , विजय साबले , श्री राम खांडवे , धर्मराज वराटे का मार्गदर्शन और संचाल्क विश्वनाथ बारस्कर , अमृतराव देशमुख , श्रीमति कविता देशमुख समाज के वरिष्ठ एवम प्रबुद्ध लोगों की समझ बूझ से समाज बैंक के चुनाव संपन्न हुए । नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक सुखदेव पांसे , नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर , पूर्व नपा अध्यक्ष डा राजेंद्र देशमुख , पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष एन आर धोटे , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बाबा माकोडे , एस एस पंडागरे आमला , सुधाकर वागद्रे, वसंत वागद्रे, कैलाश पाटनकर , भाऊराव पाटनकर ,शिवशंकर चडोकर , अनिल महाले अधिवक्ता , देवघर चिल्हाठे ,पंकज सावले , सदाशिव माथनकर , हेमंत वागद्रे , सुनील घोटे , मनोज घोटे , उज्वल पांसे आदि समाज बंधुओ ने बधाई शुभकामनाए दी ।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | Do Subscribe to My Youtube Channel" on YouTube
