महारूख पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवक
खबर मुलताई से । मुलताई बैतूल मार्ग पर महारुख के पास आज दोपहर करीब 1:00 बजे दो बाइक सवार जो बैतूल की ओर जा रहे थे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होने से वे दोनो गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मुलताई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उन्हें बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई शास्त्री वार्ड निवासी गौतम पिता कैलाश खवसे उम्र 18 वर्ष जो कि अपने दोस्त विनीत के साथ बैतूल की ओर जा रहा था तभी अचानक उनकी बाइक महारुख के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके चलते गौतम के सर में गंभीर रूप से चोट आ गई जिसका मुलताई अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE |" on YouTube
