मुलताई की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में किचन की खिड़की खोल कर घुसे चोरों ने देर रात 2 लाख रुपए की चोरी को दिया अंजाम।
Multai news। नगर में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही है।बीती रात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक घर में दो चोर घुस गए और चाकू की नोक पर उन्होंने लगभग ₹200000 की चोरी को अंजाम दिया। जब तक घरवाले जागते तब तक चोर चोरी कर चुके थे,घर वालों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उन्हें चाकू दिखाकर डरा दिया। ऐसे में घर वालों ने अपनी जान बचाना मुनासिब समझा और चोर नकदी लेकर भाग गए। चोरों की संख्या 2 से अधिक भी हो सकती है,लेकिन घर के अंदर केवल दो ही चोर घुसे थे। चोरों ने घर के किचन की खिड़की को काटकर घर में प्रवेश किया और चोरी को अंजाम दिया है।
इसे भी पढ़े......
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अंकित अग्रवाल के घर बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अंकित अग्रवाल ने बताया कि रात लगभग 2:30 बजे दो लोग किचन की खिड़की काटकर घर के अंदर घुसे और उन्होंने लगभग ₹200000 की चोरी की। जिस समय चोर वापस जा रहे थे,उसी समय उनके पिता अशोक अग्रवाल की नींद खुली, लेकिन चोरों के पास हथियार थे। ऐसे में उन्होंने उनके माता-पिता को हथियार दिखा कर डरा दिया। ऐसे में उनके माता-पिता ने अपनी जान बचाना मुनासिब समझा।चोर दो लाख लेकर भाग गए। रात 2:30 बजे परिवार द्वारा चोरी की सूचना डायल हंड्रेड को दी गई। जिसके बाद डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे।रात में चोरों की तलाश की गई लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।
रेलवे स्टेशन रोड पर हुई चोरी का नहीं हो पाया अभी तक खुलासा....
मुलताई से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चोरियां हो रही है, लेकिन पुलिस चोरी के मामलों का खुलासा करने में नाकामयाब साबित हो रही है।पिछले दिनों रेलवे स्टेशन रोड पर एक सोने चांदी की दुकान एवं एक आर्मी मैन के घर लाखों रुपए की चोरी हुई थी, जो चोर चोरी करने आए थे उनकी संख्या नौ थी, उनके पास हथियार थे। पुलिस अभी तक इस मामले में चोरों को नहीं पकड़ पाई है। इसके अलावा पट्टन के स्टेट बैंक में हुई चोरी के प्रयास के मामले में भी अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। मुलताई नगर में लगातार चोरियां हो रही है। ऐसे में लोगों में पुलिस को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
Watch "Sach Keh Raha Hai Deewana| Nikhil khadse | RHTDM| Piano Cover Tune :- @Aakash Desai" on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

