पट्टन ब्लाक के शिक्षकों को निलंबित किए जाने से नाराज शिक्षकों ने दिया धरना।
प्रभात पट्टन से दुर्गेश सोने के साथ इकेश आठनेरे की रिपोर्ट
खबर प्रभात पट्टन से।
प्रभात पट्टन विकासखंड मुख्यालय पर 1 नवंबर 2022 को तहसील भवन के लोकार्पण के अवसर पर आए बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के कार्यक्रम में शिक्षकों के ज्ञापन सौंपने पहुंचने पर बैतूल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 6 शिक्षकों को निलंबित और 24 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए, जिससे नाराज पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन संघ के शिक्षकों ने आज प्रभात पट्टन विकासखंड मुख्यालय पर रविवार को धरना दीया और अपने शिक्षक साथियों को बहाल करने हेतु मांग की।
शिक्षको का कहना है कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया था इसी अवकाश में शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे और वरिष्ठता की मांग को लेकर ज्ञापन सौपना चाह रहे थे, लेकिन मंत्री जी ने ज्ञापन भी नहीं लिया अपितु जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया और 24 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया। शिक्षकों ने बताया की उनके निर्दोष शिक्षकों के निलंबन को निरस्त कर शीघ्र उन्हें बहाल किया जाए अन्यथा भविष्य में चरणबद्ध तरीके से संघ आंदोलन की रणनीति बनाएगा।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।
Watch "Sach Keh Raha Hai Deewana| Nikhil khadse | RHTDM| Piano Cover Tune :- @Aakash Desai" on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।

