Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पटेल वार्ड में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है वार्ड में अंधेरे से बढ़ रही चोरियां, स्ट्रीट लाइट की मांग

 पटेल वार्ड में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है 

वार्ड में अंधेरे से बढ़ रही चोरियां, स्ट्रीट लाइट की मांग




नगर के पटेल वार्ड में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। जिससे वार्डवासियों में आक्रोश बढ़ते जा रहा है। वार्ड के लोगों का कहना है शाम होते ही वार्ड की गलियों में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। मंगलवार को वार्डवासियों ने गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने और बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में वार्डवासियों ने पार्षद सुरेश पौनीकर को भी आवेदन दिया। लोगों ने बताया आए दिन वार्ड में चोरी की घटना हो रही है। हाल ही में चोरों ने एक मकान में घुसकर हथियार दिखाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

इसे भी पढ़ें....

मुलताई की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में किचन की खिड़की खोल कर घुसे चोरों ने देर रात 2 लाख रुपए की चोरी को दिया अंजाम।

इसके पहले भी इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी है। चोर चोरी करने के बाद गलियों में छाए अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो जाते हैं। लंबे समय से गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने बताया वार्ड के जिन गलियों में स्ट्रीट लाइट लगी है वह भी खराब हो चुकी है।

जिसे बदला नहीं जा रहा है। पार्षद सुरेश पौनीकर ने बताया जिन गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं है वहां के लिए दस पोल का प्रस्ताव नगर पालिका में दिया गया है। पोल लगने के बाद स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को बदलने के लिए कहा गया है। वार्ड में चोरी नहीं हो इसके लिए पुलिस को गश्त बढ़ाना चाहिए।

Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇



Watch "Sach Keh Raha Hai Deewana| Nikhil khadse | RHTDM| Piano Cover Tune :- @Aakash Desai" on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad