शराब पीता था बेटा, माता पिता ने अपने ही बेटे की कर दी हत्या, पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर दोनों को किया गिरफ्तार
एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि 13 अक्टूबर को कुसुम बिंझवे पति अभिराम बिंझवे (55 साल) निवासी ससाबड़ ने सूचना दिया कि उसका बेटा संतोष बिंझवे ( 28 साल ) का शव उसके घर के पीछे की ओर मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है तथा गले पर धारदार हथियार से चोंट के निशान है । घटना की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा सूचना पर थाना आमला मे मर्ग कायम किया गया।
इसे भी पढ़ें.....
बाबा श्री खाटूश्याम जी के जन्मदिवस पर उमड़ी भारी भिड़
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मौका मुआवना कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने तथा आरोपि की शीघ्र पतासाजी के निर्देश दिये गये । विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विवेचना टीम गठित कर घटना एवं मृतक संतोष बिंझवे से संबंधित प्रत्येक पहलुओं पर सूक्ष्मता से विवेचना की गई साथ ही तकनीकि साक्ष्य भी एकत्र किये गये । मृतक के माता पिता आपस मे विरोधाभाषी कथन दे रहे थे तथा मृतक के पिता अभिराम के शरीर पर कुछ चोंट के निशान भी पाये गये थे । हत्या से संबंधित सभी संभावनाओं पर विवेचना करने के उपरांत यह तथ्य स्पष्ट हो गया कि मृतक संतोष बिंझवे की हत्या उसके परिजनों द्वारा ही की गई है । घटना के समय मृतक के घर में उसके पिता अभिराम और माँ कुसुम बिंझवे के अतिरिक्त अन्य कोई और नही था । माता – पिता को तलबकर पूछताछ की गई । जो दोनों कभी कुछ कभी कुछ बताकर गुमराह करने का प्रयास भी किये,लेकिन विवेचना मे आये तकनीकि साक्ष्य के आधार पर जब बारिकी से पूछताछ की गई तो मृतक के पिता अभिराम बिंझवे ने जुर्म स्वीकार कर लिया।
यह बताया हत्या का कारण....
आरोपियों ने बताया कि उनका बेटा संतोष बिंझवे का व्यवहार अच्छा नही रहा है वह कई सालों से उनके साथ शराब पीकर मारपीट करता आ रहा । अभी तक करीबन 8 – 10 बार मारपीट कर चोंट पहुँचा चुका है । 25 अक्टूबर को भी मृतक ने अपने पिता अभिराम को शराब पीकर कुल्हाड़ी मार दिया था,जिससे उसका दाहिना कान कट गया था, इस कारण वह अहमदाबाद काम करने भाग गया था । पूर्व मे एक बार हाथ भी तोड़ दिया था । जब वह 10 अक्टूबर को संतोष बिंझवे अहमदाबाद से वापस ससाबड़ आया तो घर मे बैग रखकर आमला में अपने चचेरा भाई राजेश के घर मे रहने चला गया । फिर 12 अक्टूबर की शाम 07.00 बजे करीब घर आया तो शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगा तथा मना करने पर लकड़ी से माता पिता दोनों के साथ मारपीट किया । जिससे पिता अभीराम के चेहरे एवं पसली मे चोंट लग गई थी । फिर माँ कुसुम बाई के द्वारा 100 रूपये देने पर दोस्तों के साथ शराब पीने चला गया । इसके बाद रात करीबन 10.30 बजे संतोष बिंझवे नशे की हालत में घर वापस आया तो फिर से गंदी गंदी गालियां देकर माता पिता के साथ मारपीट करने लगा । फिर नशे की हालत मे चुल्हे के पास लेटकर अनाप शनाप बड़बड़ाने लगा तो पिता अभिराम ने घर मे रखी कटार से उसका गला काट दिया और खून न बहे इसलिये उसी का एक जींस का पेंट निकालकर गले में मजबूती से कस दिया । फिर रात करीबन 01.00 बजे पिता अभिराम ने मृतक संतोष के दोनों पांव पकड़ा और माँ कुसुम बाई ने उसके दोनों हाथ पकड़े और पीछे के दरवाजे से निकालकर लाश को धीरे धीरे खींचते हुये घर के पीछे की तरफ ढलान में कच्ची रोड़ के किनारे तक लेकर गये लाश को फेंक दिया । फिर अभीराम ने मृतक के गले मे बाँधा हुआ जींस का पेंट खोलकर रायमुनईया की घनी झाड़ियों के अंदर फेंक दिया और वापस अपने घर चले गये । मृतक के पिता अभिराम को यह शक हो गया था कि माता पिता को उसका बेटा संतोष कभी भी जान से मार सकता है तथा घर बेच कर भाग सकता है इसलिये घटना दिनाँक को मौका देखकर कटारनुमा चाकू से गले मारकर हत्या कर दिया और किसी को पता न चले इसलिये शव को झाड़ियों मे ले जाकर पत्नि की मदद से फेंक दिया ।
इन लोगो ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश...
अंधे कत्ल का खुलासा करने मे एसडीओपी मुलताई नम्रता सोधिया के नेतृत्व में निरी. सन्तोष पन्द्रे थाना प्रभारी आमला, उनि. पुरूषोत्तम गौर चौकी प्रभारी बोड़खी, उनि. हेमन्त पाण्डे, उनि. आबिद अंसारी (प्रभारी एफएसएल), सउनि. पंचम सिंह, सउनि. एम.एल.गुप्ता, प्रआर. मनोज डेहरिया, प्रआर. बसंत उइके, प्रआर. अनंत राम यादव, प्रआर. सुखराम धुर्वे, प्रआर. सुभाष माकोड़े (फोटो), आर. विवेक टेटवार, आर. राजेन्द्र धाड़से (सायबर सेल) , आर. दिपेन्द्र सिंह (सायबर सेल ) आर. रोहित कुशवाह, आर. रामकिशन, आर. बबलू धुर्वे , म.आर. कविता , म.आर. सरोज सोलंकी की भूमिका रही है ।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | Do Subscribe to My Youtube Channel" on YouTube
