Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

रामलीला में रात भर चला राम रावण का युद्ध, सुबह सुबह हुआ रावण वध।

 रामलीला में रात भर चला राम रावण का युद्ध, सुबह सुबह हुआ रावण वध।



Multai Ramlila news. गांधी चौक मुलताई पर चल रही रामलीला में देर रात नरान्तक वध एवं सुबह-सुबह रावण वध की लीला का मंचन हुआ। सुबह रामलीला देखने की बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। पूरी रात राम-रावण का घनघोर युद्ध चला। मां ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई के गांधी चौक में चल रही रामलीला में रावण वध के पहले देर रात नरान्तक वध की लीला का मंचन किया गया। रावण का पुत्र नरान्तक जो मूल में पैदा हुआ था, जिसे रावण ने पानी में छोड़ दिया था। वह बरगद की जड़ का दूध पीकर बलवान हो गया और अपनी सेना बनाकर बैवलपुर में राज करता है।  रावण ने दूत भेजकर नारंतक को बुलाया और उसे पूरी कथा बताई। कुंभकरण मेघनाथ के मारे जाने की बात सुनकर नारंतक को गुस्सा आ गया और भगवान राम से युद्ध करने पहुंच गया। काफी देर युद्ध चलने से राम भी परेशान हो उठे। इसके बाद राम ने विभीषण से पूछा कि नारंतक क्यों नहीं मरता। विभीषण ने भगवान राम को बताया कि सुग्रीव के पुत्र दधिबल के हाथों से मारा जा सकता है। भगवान राम दधिबल से कहते हैं कि तुम्हें नारंतक से युद्ध करना है। वे दोनों गुरु भाई थे, जहां गुरुजी ने नारंतक को श्राप दिया था कि दधिबल के साथ जब लड़ेगा तो मारा जाएगा।

इधर सुबह-सुबह रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रात भर चले युद्ध के बाद सुबह भगवान राम ने रावण का वध किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। आज भगवान श्री राम को राज्य अभिषेक किया जाएगा।

Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | Do Subscribe to My Youtube Channel" on YouTube



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad