मुलताई नगर के पट्टन रोड़ पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवको की हुई मौत।
नगर से पट्टन रोड पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल को संजीवनी 108 से सरकारी अस्पताल मुलताई लाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दातोरा निवासी आशीष जगदेव (23साल) एवम राज बिहारे(18) निवासी कोंडर दतोरा से मुलताई की ओर आ रहे थे।इसी दौरान दुर्घटना ग्रस्त हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि राज की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं आशीष की भी हालत सिर में गंभीर चोट होने से नाजुक बनी हुई थी।जिसका सरकारी अस्पताल में उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया,लेकिन उसने रास्ते मे दम तोड़ दिया। वही शिवदास की हालत गम्भीर बताई जा रही है।बताया जा रहा है तीनो गांव से कोंडर अपने एक अन्य दोस्त से मिलने आ रहे थे, तभी मुलताई-पटट्न हाइवे पर पुल के पास इनकी बाइक को अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी। जिससे राज की मौके पर मौत हो गई, वही आशीष की उपचार के दौरान मौत हो गई।
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | Do Subscribe to My Youtube Channel" on YouTube
