Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुआ युवक। RPF जवान एवम् समाजसेवियो ने बचाई जान।


मुलताई स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुआ युवक। RPF जवान एवम् समाजसेवियो ने बचाई जान।


Short news


Full video news


खबर मुलताई से।

बीती रात मुलताई नगर के रेलवे स्टेशन के पास 2808 समता एक्सप्रेस से एक युवक गिर कर घायल हो गया, जिसे समाजसेवी युवाओं और रेलवे पुलिस की मदद से तत्काल मुलताई अस्पताल पहुंचाया गया। जहा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। 


प्राप्त जानकारी अनुसार रिंकू पुत्र मोतीसिंह कुशवाह निवासी धौलपुर राजस्थान जो की टाइल्स फाइटिंग का काम करता है, अपने अन्य 5 साथियों के साथ काम की तलाश में समता एक्सप्रेस से रायपुर जा रहा था, तभी अचानक जब ट्रेन मुलताई स्टेशन पर रुकी तो कोच से उतरने वालो ने गेट खोला, जिसे बंद करते समय रिंकू का संतुलन बिगड़ गया और वह स्टेशन के पास गिर गया, हालांकि तब तक ट्रेन चल कर कुछ आगे बढ़ चुकी थी। चलती ट्रेन से युवक को गिरता देख स्टेशन पर तैनात रेलवे पुलिस के जवान विजय बरडे ने दौड़ लगाकर उसको बचाया जब तक स्टेशन पर मौजूद समाजसेवी युवा सौरभ शर्मा, योगेश साहु, राहुल गोहिते एवम् अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए, तत्काल इस दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई जिस पर 108 एंबुलेंस के पायलट सतीश गाठे ईएमटी महेश झलिए के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल मुलताई अस्पताल पहुंचाया, ट्रेन से युवक के गिरने की सूचना राहुल कदम, उमेश हुडे, कृष्णा सूर्यवंशी ने स्टेशन मास्टर हिमांशु कुमार को दी।

Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad