नरखेड निवासी नाना नातिन को मालेगाव पर कार ने मारी टक्कर 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल।
खबर मुलताई से मुलताई विधानसभा के प्रभात पट्टन विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नरखेड निवासी एक व्यक्ति अपनी दो नातिन के साथ मुलताई की ओर जा रहा था कि तभी अचानक मालेगाव के पास एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते वह और उसकी दो नातिन गिरकर घायल हो गए जिसमें से एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम नरखेड निवासी श्रीराम पुत्र भगरया गाठे उम्र 50 वर्ष आज दोपहर करीब 11:30 बजे अपनी दो नातिन राधिका और साक्षी को लेकर मुलताई की ओर जा रहे थे तभी अचानक उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी जिसके चलते वे तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना के तत्काल बाद तीनों को मुलताई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से राधिका की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया
Watch "Barishein | Anuv Jain | Short Cover Song | NIKHIL KHADSE | on YouTube (subscribe) करे मेरे youtube channel को।👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
