नेशनल हाईवे 47 के चिचन्डा पर स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट एंड ढाबे का सुखदेव पांसे ने किया उद्घाटन
मुलताई विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने आज पूर्व पार्षद मनोज साबले एवं राजेंद्र कवड़कार के नए प्रतिष्ठान मुलताई नागपुर नेशनल हाईवे 47 पर ग्राम चिचन्डा के पास स्थित नवनिर्मित श्रीजी रेस्टोरेंट्स एंड ढाबे का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर रोजगार निर्माण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख,पूर्व विधायक पंजाब राव बोडखे, पूर्व नपा अध्यक्ष एवम पार्षद डॉ जी ए बारस्कर, संजय यादव, नपा उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे, बाबाराव ठाकरे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

