Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई में श्री सत्य साईं सेवा संगठन के तत्वाधान में जिला स्तरीय भक्त सम्मेलन का हुआ आयोजन।

 मुलताई में श्री सत्य साईं सेवा संगठन के तत्वाधान में जिला स्तरीय भक्त सम्मेलन का हुआ आयोजन।



खबर मुलताई से । मुलताई नगर के नेहरू वार्ड में स्थित साईं राम लॉन में आज दिन रविवार को श्री सत्य साईं सेवा संगठन बैतूल एक एवं बैतूल दो के पदाधिकारी गण एवं श्री सत्य साईं सेवा समिति मुलताई के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय भक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । वही यह कार्यक्रम देर शाम 4:00 बजे तक चलते रहा। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण, समिति स्तरीय पदाधिकारी गण, भजन मंडल संयोजक एवं सभी समिति के सक्रिय सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भक्त सम्मेलन में श्री सत्य साईं सेवा संगठन मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शाम 4:00 बजे महा मंगल आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया । सत्य साईं सेवा संगठन के संदीप भार्गव ने बताया कि आज मुलताई नगर के साईं राम लॉन में जिला स्तरीय भक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्री सत्य साईं सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad