मुलताई नगर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने लोकेश यादव।
मुलताई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मुख्य प्रभारी मध्य प्रदेश अखिलेश यादव की सहमति एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया द्वारा लोकेश यादव निवासी ताप्ती वार्ड मुलताई जिला बैतूल को जिला युवा कांग्रेस बैतूल की विधानसभा मुलताई का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मुलताई नगर के युवा बलराम हारोड़े, पिंटू साहू, आकाश नागले, पुरुषोत्तम गावंडे, विक्की ऊबनारे, मोनू साहू, लकी साबले, सुलेमान पठान, देवी सिंह ठाकुर, मंथन यादव, अभिषेक ठाकुर, शुभम जैन, राज जैन, स्नेहिल दुबे, विजेंद्र साबले, आशीष जैन, शांतनु क्षितिज तिवारी, आर्यन देशमुख, आदर्श ठाकुर, अरुण सोलंकी, गौरव नागले, महावीर पवार, आर्यन महेश्वरी आदि युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मुलताई विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे द्वारा युवाओं को फूल माला भेंट कर कांग्रेस में शामिल किया। लोकेश यादव को मुलताई नगर का युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर संजय यादव, अरुण यादव, महेश नागले , आशीष जैन, सुरेश पौनिकर, प्रतीक यादव आदि ने बधाई प्रेषित कर पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे का आभार व्यक्त किया है।
