मुलताई नगर के आनंद बौद्ध विहार में महिला जागृति शिविर का किया गया आयोजन सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की मनाई गई जयंती
खबर मुलताई से। मुलताई नगर के आनंद बौद्ध विहार में आज दिन रविवार को यशोधरा महिला मंडल द्वारा एक दिवसीय महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के अवसर पर भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले और उनकी सहायिका फातिमा शेख की जयंती भी मनाई गई। मुलताई नगर के आनंद बौद्ध विहार में आयोजित एक दिवसीय महिला जागृति शिविर में सारणी से सुषमा महाजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई, जिन्होंने कार्यक्रम में आई हुई सैकड़ों महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए जागृति शिविर के माध्यम से महिलाओं को उनके हक और अधिकार के प्रति जागरूक किया एवं डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान से प्रदत्त अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर यशोधरा महिला मंडल की सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रही।

