जौलखेड़ा में हुआ कैरियर मेले का आयोजन, मार्गदर्शको ने छात्र-छात्राओं से कैरियर संबंधित चर्चा की।
रिपोर्टर हेमंत राजपूत की रिपोर्ट
दिनांक 20 जनवरी 2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौलखेड़ा में हुआ कैरियर मेले का आयोजन ,शासकीय नियम निर्देशानुसार किया गया जिसमें केरियर मार्गदर्शक ऋषभ पाटणकर एवं साजिद खान ,पाटणकर बिजनेस स्कूल मुलताई से एवं बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज बैतूल से हेमंत दंवडे एवं माधव साहू उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सरपंच पदमा कैलाश देशमुख के द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ ,
जिसमें उपस्थित मार्गदर्शकदर्शकों के साथ-साथ प्राचार्य अवस्थी,प्रमोद सागर , विनोद दल्वी सेमझीरा , सचिन नाडेकर द्वारा एवं भागवत परिहार अध्यक्ष ग्राम सरपंच एवं अभिषेक सोनी द्वारा छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन दिया , सचिन नाटेकर द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र छात्राओं को कैरियर का मार्गदर्शन दिया इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल छात्र छात्राओं के साथ प्राचार्य स्टाफ उपस्थित था एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ के साथ उपसरपंच देवेंद्र पठाडे एवं ग्राम के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रश्नोत्तरी का दौर चला जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने अपने प्रश्नों के माध्यम से कैरियर के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों का कहना पड़ा कि आगे भविष्य में हम अच्छी नौकरियां एवं उपलब्धियां प्राप्त करेंगे।
