Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ताप्ती वार्ड में रेलवे कर्मचारी के घर हुई चोरी, नगदी सहित जेवर ले उड़े चोर।

 ताप्ती वार्ड में रेलवे कर्मचारी के घर हुई चोरी, नगदी सहित जेवर ले उड़े चोर।



मुलताई के ताप्ती वार्ड में एक रेलवे ट्रेन मैनेजर के घर अज्ञात चोरों ने दरवाजे का कुंदा तोड़कर ₹60000 नगद, सोने एवं चांदी के जेवर सहित 8 तोला सोना चोरी कर लिया है। रेलवे ट्रेन मैनेजर द्वारा पूरे मामले की शिकायत मुलताई पुलिस से की गई है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रेन मैनेजर नवीन कवड़े आमला  में पदस्थ है एवं उनकी पत्नी जुन्नारदेव में कार्यरत है। 20 जनवरी की रात को वे घर पर ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे एवं कल रात में वापस आने पर उन्हें घर का ताला टूटा हुआ नजर आया। घर में जाने पर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था।अज्ञात चोरों ने ₹60000 नगद और 8 तोला सोना चांदी के जेवर चोरी कर लिए है। रात में ही डायल 100 को बुलाकर इसकी सूचना दी गई एवं आज सुबह पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। नवीन ने बताया कि जब घर में चोरी हुई, घर में कोई नहीं था, क्योंकि उनकी पत्नी जुन्नारदेव में रहती है।




एक बार फिर शुरू मुलताई में चोरियों का दौर...

मुलताई में एक बार फिर से चोरियों का दौर शुरू हो गया है, परसों ही ड्रीमलैंड सिटी में एक टीचर के घर चोरी हुई थी। अब एक रेलवे कर्मचारी घर में चोरी हुई है। घरों का ताला तोड़कर घरों में चोरी की जा रही है एवं सुने मकानों को चोर टारगेट कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad