Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई में हुआ पहली बार जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक कप, वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मुलताई द्वारा।

 मुलताई में हुआ पहली बार जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक कप, वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मुलताई द्वारा।




खबर मुलताई से

 दिनांक 21 जनवरी 2023 को मुलताई के वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुआ कराते प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन, जिसके आयोजक मुलताई विधायक सुखदेव पांसे का पूर्ण सहयोग रहा , उनके साथ आयोजक कुमारी पूजा पवार भी सहयोग करती दिखाई दी, इस प्रतियोगिता  में बालक एवं बालिका वर्ग में 7 से 18 साल तक के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें  मुलताई ,आमला ,बैतूल ,शाहपुर के बालक बालिका भी प्रतिभागी थे।



कार्यक्रम में पुरस्कार कुछ इस प्रकार थे।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को गोल्ड मेडल

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को सिल्वर मेडल

तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ब्रोंज मेडल

तथा प्रमाण पत्र दिए गए,

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ मुलताई को  द्वितीय स्थान आमला और तृतीय स्थान बैतूल रहा।




यह जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता  मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के सहयोग से पहली बार मां ताप्ती की पावन नगरी मुलताई में आयोजित हो सकी , मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने खिलाड़ियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया।  विधायक सुखदेव पांसे ने खिलाड़ियों को बधाई दी और ऐसे ही अपने जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल मे भी आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। और अपने नाम के साथ अपने समाज और राष्ट्र को भी गौरवान्वित करें इस  प्रकार  जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad