ग्राम देवभिलाई में चिरापाटला से ट्राले पर लाए जा रहे प्रतिकात्मक देवस्वरूप विशालकाय वृक्षों की होगी स्थापना ।
खबर मुलताई से
मुलताई विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम देव भिलाई में चिरा पाटला के जंगलों से ट्राले पर विशालकाय वृक्ष परिवहन करके ग्राम देव भिलाई में लाए जा रहे हैं । इस यात्रा के साथ चल रहे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम देव भिलाई में भगवान श्री कृष्ण एवं उनके अवधूत का एक प्राचीन मंदिर है इस मंदिर परिसर में इन दोनों के प्रतीकात्मक रूप में दो विशाल सागवान के खंभे खड़े हुए है भगवान श्री कृष्ण महाराज के रूप में ,
एवं उनके सखा अवधूत महाराज के रूप में वर्षों से ग्रामीण उन्हे पूजते आ रहे हैं ग्रामीणों के अनुसार यह खंभे पुराने होने के कारण उन्होंने नए खंभों की खोज शुरू की थी चिचोली ब्लाक चिरा पाटला के जंगल में किसान भैयालाल एवं लक्ष्मण पांसे के खेत में यह दोनों मिले, देवघर के ग्रामीण इन दोनों किसानों से अनुमति लेकर इन दोनों साबुन के वृक्षों को परंपरा अनुसार पूजा पाठ कर उन्हें उखाड़ कर एक बड़े ट्राले पर रखकर भजन कीर्तन करते हुए देवघर गांव की तरफ जा रहे हैं पदयात्रा कर रहे ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने संबंधित विभाग से अनुमति ली है इन वृक्षों को 2 माह तक विशेष प्रक्रिया से तैयार किया जाएगा और एक विशेष स्थिति को मंदिर परिसर में विधि विधान से की जाएगी ।
