परमंडल में आनंद उत्सव का हुआ आयोजन, बच्चों और ग्रामीणों ने लिया आंनद।
परमंडल से श्रीकांत विश्वकर्मा की रिपोर्ट
Multai Parmandal news: आज ग्राम प्रमंडल में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बढ़-चढ़कर ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच श्री इंद्रजीत गोहिते श्री रघुनाथ जी विश्वकर्मा स्कूल के प्राचार्य द्वारा सरस्वती जी का पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया जिसमें की स्कूल स्टाफ का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया बच्चों द्वारा कबड्डी बाधा दौड़ चम्मच दौड़ कुर्सी दौड़ प्राचीन खेल फुगड़ी जैसे खेलों का आयोजन किया गया जिसमें चढ़कर हिस्सा लिया गया बच्चों द्वारा पूरे खेल को श्रीकांत विश्वकर्मा द्वारा खिलाया गया जोकि एक सर्पमित्र भी है वही खेलों में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए कार्यक्रम की समाप्ति के बाद स्वल्पाहार भी कराया गया।
स्कूल के प्राचार्य शेख सलीम दीवान की उपस्थिति में पूरे कार्यक्रम को करवाया गया कार्यक्रम तकरीबन 5:00 बजे तक चलते रहे।



